आप कैसे हमारा हाथ बँटा सकते हैं?

हम भारतीय, प्रवासी भारतीय, एवं रुचि रखने वाले विदेशी सज्जनों से, एवं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से जुड कर अपने उद्देश्य में आगे बढना चाहते हैं। यदि आप प्रायोजक के रूप मे, अथवा यात्री के रूप में, अथवा दोनों रूपों में यात्रा में भाग लेने में रुचि रखते है, तो हम आपका उत्साहपूर्वक स्वागत करते हैं। प्रायोजक के रूप में आपका योगदान हमें कुछेक सुपात्र परंतु आर्थिक रूप से असमर्थ प्रार्थियों को यात्री बनाने में मदद करेगा। आप चाहें तो सीधे ही किसी एक अथवा एक से अधिक यात्रियों को प्रायोजित कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिये हम यात्रियों का ख़ाका भी उपलब्ध करवा सकते हैं, जिससे आपको अपने पसंद के यात्री को चुनने में मदद होगी। इसके अलावा, आपकी ओर से जागृति यात्रा के मूलभूत ढाँचे को तैयार करने के लिये भी आर्थिक मदद अपेक्षित है। जागृति यात्रा की मातृ-संस्था जागृति सेवा संस्थान एक गैर-सरकारी संस्थान है जिसे दी जाने वाली आर्थिक सहायता को आयकर अधिनियम की धारा ८०जी के तहत आयकर से छूट प्राप्त है। हाँलाकि आपके द्वारा की गई छोटी से छोटी मदद भी हमारे लिये शिरोधार्य है, हम चाहेंगे कि आपसे आने वाली आर्थिक मदद ६४,००० रुपये के टुकडों में आये क्योंकि यात्रियों को भी ये इसी माप में दी जाएगी। छोटी मददों को भी हम एकत्र करके इसी माप में बाँटेंगे। इस संदर्भ में किसी भी जानकारी के लिये कृपया हमें लिखें।

संस्थाओं और ट्रस्टों से भी हम दिल खोल कर मदद करने और मदद जुटाने का आग्रह करते हैं। आपके द्वारा दी गई मदद के उपयोग का पूरा ब्यौरा आपको विधिवत रूप से उपलब्ध करवाया जाएगा। निगमों द्वारा प्रायोजन के लिये हमारे पास कुछ प्रस्ताव तैयार हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिये कृपया निम्नलिखित जानकारी पर गौर करें।

यदि आप सहायकों के रूप में यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको एक चयन पृक्रिया से गुज़रना होगा। इस हेतु इस वेबसाइट के ज़रिये प्रार्थना पत्र भेजिये। तदोपरांत, हम जल्द ही आपसे संपर्क साधेंगे।

अधिक जानकारी के लिये कृपया निम्नलिखित में से उचित पर क्लिक कीजिये।

  1. एक विशाल निगम.
  2. एक तुरंत शुरु हुआ व्यवसायिक अथवा सामाजिक उद्यम.
  3. संस्था, ट्रस्ट अथवा कोई और लोकोपकारी प्रयास.
  4. व्यक्तिगत मदद.

आइये देश के महान कर्मयोगियों, और नेतृत्व-सक्षम नागरिकों की अगली फ़सल तैयार करने में देश की मदद करें।

© 2008 Jagriti Yatra. All rights reserved.
Webmaster: Kaustav Bhattacharya - designed by: zwa
Accessibility