Skip Navigation
टाटा जागृति यात्रा २००८ - मुख्य प्रायोजक के बारे में
१३ अगस्त, २००८, टाटा सन्स लिमिटिड ने वार्षिक रूप से होने वाली जागृति यात्रा की इस साल की कडी का मुख्य प्रायोजक होने की घोषणा की। जागृति यात्रा इस प्रकार से अब अपने नये नाम 'टाटा जागृति यात्रा २००८' से जानी जाएगी। अपने प्रबंधन में लगने वाली राशि के एक बडे हिस्से का इंतज़ाम कर चुकी जागृति यात्रा, टाटा जैसे नेतृत्व में रहने वाले एवं समाजिक रूप से संवेदनशील निगम से सहयोग पा कर मज़बूत जड पा चुकी है। इस विकास से भारत के युवाओं की उद्यमशीलता की भावना को और बल मिलेगा।